UP Weather Alert: अगले 24 घंटे में यूपी के इन जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने किया येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
UP Weather Alert: अगले 24 घंटे में यूपी के इन जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने किया येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी यूपी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार लखनऊ में तेज हवाओ के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में IMD ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बहराइच, श्रावस्ती और सीतापुर जिलों के आस-पास भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक मॉनसून की टर्फ लाइन इस वक्त बंगाल की खाड़ी से होते हुए उरई और सुल्तानपुर के ऊपर बनी हुई है, जिसकी वजह से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. **लखनऊ में भी बारिश का येलो अलर्ट** राजधानी लखनऊ के भी कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. लखनऊ में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद लखनऊ के 34 गांवों में अलर्ट कर दिया गया है. इतना ही नहीं एक कण्ट्रोल रूम भी बनाया गया है. गोमती नदी के किनारे बसे गांवों को सावधान किया गया है. साथ ही कई रेस्क्यू शेल्टर भी बनाया गया है. आपात स्थित में लोगों को...