Posts

Showing posts from June, 2024

दिल के दौरे के कारण, सावधानियां और दवाएं

Image
दिल के दौरे के कारण, सावधानियां और दवाएं परिचय दिल का दौरा, जिसे मायोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction) भी कहा जाता है, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो तब होती है जब हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति में रुकावट आती है। यह एक जानलेवा स्थिति हो सकती है और समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस ब्लॉग में हम दिल के दौरे के विभिन्न कारणों, उससे बचने के उपायों और इसके इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। दिल के दौरे के कारण दिल के दौरे के कई प्रमुख कारण होते हैं जो निम्नलिखित हैं: 1. एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis):    - यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब धमनियों की दीवारों में कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों का निर्माण होता है, जिससे धमनियों में रुकावट आ जाती है। यह रुकावट रक्त प्रवाह को बाधित कर सकती है और दिल के दौरे का कारण बन सकती है। 2. **उच्च रक्तचाप (Hypertension)**:    - लंबे समय तक उच्च रक्तचाप होने से हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे हृदय की धमनियां क्षतिग्रस्त हो ...

मौसम विभाग ने जारी करी रिपोर्ट : बाराबंकी

Image
  मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 60 जिलो में अगले 4दिन भयानक गर्मी और हीट वेव  की चेतावनी जरी की है | बाराबंकी सहित अवध के लखनऊ , अयोध्या , रायबरेली , अमेठी , सीतापुर पूर्वांचल  , कानपूर , बुंदेलखंड में तापमान 45 °C तक रहने का अनुमान है |

पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो:शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने पीड़ित के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

Image
  बाराबंकी में पुलिस ने एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की है। इस घटनाक्रम में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हुई है। आपको बता दे कि पूरा मामला बाराबंकी जिले के सतरंगी थाना क्षेत्र के कस्बा सतरिख के मोहल्ला बाजार से जुड़ा हुआ है। जहां पर पीड़ित राजकुमारी की सर्राफा की दुकान है। जहां पर परिवार की महिलाएं और अन्य लोगों का आना जाना रहता है। दुकान के सामने विपक्षी विजय, देवी प्रसाद, गुलशन आदि का घर है। इन लोगों के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते जब दुकान पर महिलाएं और उनकी बेटियां आती है, तो विपक्षी के द्वारा उनकी वीडियो और फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर तरह तरह की बातें लिखी जाती है। Enter 𝔻𝕙𝕣𝕦𝕧 ℕ𝕚𝕘𝕒𝕞...💖🔥 एसपी से शिकायत करने पर घर में घुसकर पीटा जिसके चलते पीड़ित ने कई बार स्थानीय सतरिख पुलिस से लिखित शिकायत की गई है, लेकिन कोई करवाई नहीं हुई है, इसी के चलते बीते दिन विपक्षियो के द्वारा फिर से यही हरकत की गई, जिससे चलते पीड...

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़:बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

Image
  बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद| अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के निर्देश पर बाराबंकी पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। इसी के दौरान लूट और गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10000 का इनामियां बदमाश और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है Enter 𝔻𝕙𝕣𝕦𝕧 ℕ𝕚𝕘𝕒𝕞...💖🔥 आंखों में धूल झोंक कर बदमाश ने भागने का प्रयास किया आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बनीकोडर से ठठेहरा जाने वाले मार्ग के पास का है। जहां पर लूट और गैंगस्टर एक्ट का वंचित ₹10000 का इनामियां अपराधी गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपराधी की निशान देही पर पुलिस तमंचा बरामद करने के लिए उसे लेकर गई थी। इसी दौरान तमंचा लेकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर बदमाश ने भागने का प्रयास किया। Enter 𝔻𝕙𝕣𝕦𝕧 ℕ𝕚𝕘𝕒𝕞...💖🔥 एक खोखा और एक ज...