गोरखपुर में 2 बच्चियां जिंदा जलीं ​​​​​​​:शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लपटों के बीच ही फंसा परिवार; बचाने के लिए चीखते रहे

 


गोरखपुर में मंगलवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार के 6 लोग झुलस गए।

चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। किसी तरह घर के अंदर फंसे 8 लोगों को बाहर निकाला। फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने 2 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग बिजली के मीटर में लगी।

घटना गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव की है। यहां रामजी जायसवाल का घर है। मंगलवार रात 10 बजे परिवार में सभी लोग घर पर मौजूद थे। महिलाएं घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक घर में बिजली के मीटर में आग लग गई।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे घर में फैल गई। पूरा परिवार आग की लपटों के बीच ही फंस गया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। किसी तह से 8 लोगों को घर से बाहर निकाला।
घायलों का BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

उन्होंने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। कमिश्नर अनिल ढिंगरा, DIG कुलकर्णी फोर्स और फायर बिग्रेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम ने आग को बुझाया।

पुलिस 8 लोगों को BRD मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टरों ने 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, 6 अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।


जिन दो बच्चियों की मौत हुई, उनमें अंशिका (12) और कुलुश (2) जायसवाल हैं। घायलों की पहचान रितु (38), शिपु (13), सासी (20), मीना (50), रुपम (20) के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। CFO बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग
CFO के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिजली मीटर में हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हादसे में दो बच्चियों की मौत हुई है। जबकि, अन्य घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। खबरें और भी हैं...
निचे दिए गए लिंक पर दबाये |

Comments

Popular posts from this blog

साइक्लोन बिपर्जोय ने गुजरात और राजस्थान, भारत में तबाही का सिलसिला छोड़ा

मौसम विभाग ने जारी करी रिपोर्ट : बाराबंकी