बाराबंकी में तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:पुलिस ने 7.5 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क, मुनादी करते हुए किया जब्त
बाराबंकी में तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के चलते लगातार यूपी पुलिस की मादक पदार्थों के तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के चलते पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर की करोड़ों की चल और अचल संपत्ति को मुनादी करते हुए जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई से तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने में लगी हुई है।
7 करोड़ 55 लाख की संपत्ति कुर्क
आपको बता दें की पूरा मामला बाराबंकी से जुड़ा हुआ है, जहां पर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जैदपुर पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर तारिक अनवर की संपत्ति को कुर्क किया गया। तारीख अनवर और उसके गुर्गों के द्वारा तस्करी कर 7 करोड़ 55 लाख की चल और अचल संपत्ति को अर्जित किया है, जिसमें 18 दुकान राइस मिल और तीन भूखंडों को कुर्क किया गया है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत 14/1 की कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर तारीख अनवर की संपत्ति को जैतपुर पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुर्क किया गया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेरा में यह कुर्की की कार्रवाई तस्कर की संपत्ति पर की गई है।
आगे की कार्रवाई रहेगी जारी
आपको बता दें कि बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि तस्कर तारीख अनवर और उसके साथियों के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी कर करोड़ों की संपत्ति को अर्जित किया गया था। जिसको बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जैदपुर पुलिस के द्वारा उसके गांव में पहुंचकर उसकी सभी चल और अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। पुलिस लगातार तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई को आगे भी करती रहेगी, ताकि अपराधियों को अपराध करने से पहले 100 बार सोचना पड़े। बाराबंकी पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने में लगी हुई है।
English Explanation Of Recent Barabanki News
Due to the strict instructions of the Uttar Pradesh government, the campaign of UP Police to take strict action against drug smugglers and mafias is continuing. Due to which there is panic among the smugglers and mafias. Due to this, the police has once again seized the movable and immovable property worth crores of the notorious drug smuggler by making an announcement. This action has created panic among the smugglers and mafias. The police is constantly engaged in taking strict action against the criminals.
Property worth 7 crore 55 lakhs confiscated
Let us tell you that the whole matter is related to Barabanki, where on the instructions of Barabanki Superintendent of Police Dinesh Kumar Singh, the property of drug smuggler Tariq Anwar was confiscated by Zaidpur Police. Tariq Anwar and his henchmen have acquired movable and immovable property worth 7 crore 55 lakhs by smuggling, in which 18 shops, rice mills and three plots have been confiscated.
Taking action under 14/1 under the Gangster Act, the property of notorious smuggler Tariq Anwar has been confiscated by the Jaitpur police on the instructions of the Superintendent of Police. This attachment action has been taken on the smuggler's property in village Tera under the Jaitpur police station area.
Further action will continue
Let us tell you that Barabanki's Additional Superintendent of Police Akhilesh Narayan Singh said that smuggler Tariq Anwar and his associates had earned property worth crores by smuggling drugs. On the instructions of Barabanki Superintendent of Police Dinesh Kumar Singh, the Jaitpur police reached his village and confiscated all his movable and immovable properties. The police will continue to take such action against smugglers and criminals, so that criminals have to think 100 times before committing a crime. Barabanki Police is constantly engaged in taking strict action against criminals.
Latest News :
Comments
Post a Comment