Hardoi: हाइवे किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार पर पलटा बालू लदा ट्रक, 8 लोगों की मौत, घर में जिंदा बची सिर्फ मासूम बच्ची
पुलिस ने JCB से बालू को हटवाया | तब तक सभी आठ लीगी की मौत हो चुकी थी |
हरदोई पोस्टमार्टम हाउस के बहार सभी 8 लोगो के शव रखे गए |
हादसे की सुचना पर रिश्तेदार और परिजन हॉस्पिटल पहुचे |
मरने वालों की पहचान अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा (42), 3 बच्चे - सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्ध (4), और दामाद करन (25), उनकी पत्नी हीरो (22) और बेटी कोमल (5) के रूप में हुई।
JCB से ट्रक को हटवाया गया
मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात में हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे।
देखा तो पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था। एक बच्ची घायल पड़ी थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB बुलवाई। इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया। बालू को हटवाया गया।
बच्ची अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
डीएम मंगला प्रसाद ने बताया कि ट्रक कानपुर से सफेद बालू लादकर हरदोई जा रहा था। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक को JCB से खींचकर कोतवाली मल्लावां लाया गया है। घायल बच्ची बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बालू के नीचे दब गई थी पूरी झोपड़ी
पड़ोसी ने बताया कि हम घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी एकदम से ट्रक के टकराने की तेज आई। मैंने देखा तो ट्रक बल्ला के परिवार की झोपड़ी को कुचल चुका था। फिर हमने में पुलिस को सूचना दी। हम लोग भी मौके पर पहुंचे। बल्ला के घर पूरी तरह टूट चूका था। झोपड़ी के ऊपर बालू पड़ी थी। हम लोगों को कुछ समझ नहीं आया कि कैसे इन लोगों को बाहर निकालें। तब तक पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई, पहले ट्रक हटवाया। फिर झोपड़ी पर पड़े बालू को जेसीबी से हटवाया। एक-एक करके 8 शव निकले। केवल एक बच्ची बच गई थी। हादसे में बल्ला का पूरा परिवार खत्म हो गया है। हम लोग नट जाति के हैं। ऐसे ही सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हादसे में मारे लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल बच्ची के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
खबरे और भी है |

.jpeg)

.jpeg)

Comments
Post a Comment